फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र से सौ क्विंटल गेहूं लेकर डीसीएम चालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर स्थित क्रय केंद्र से डीसीएम में सौ क्विंटल गेहूं लादकर चालक फरार हो गया। इसकी सूचना केंद्र प्रभारी ने मल्हीपुर पुलिस को दी है। चालक क्रय केंद्र से गेहूं मुख्य गोदाम में जमा करने के लिए ले गया था। इसके बाद से उसका कोई भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मल्हीपुर खुर्द स्थित सहकारी संघ की ओर से लार्ड बुद्धा भवन में गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किया गया था। यहां किसानों से गेहूं खरीद करने के बाद उसे भिट्ठी स्थिति पीसीएफ गोदाम भेजा जाता था। इसके लिए वाहनों से एग्रीमेंट था। इसी के तहत 31 मई को एक डीसीएम पर सौ क्विंटल गेहूं लोड करवा कर क्रय केंद्र से मुख्य गोदाम के लिए भेजा गया था।
इस गेहूं को वाहन चालक बच्छन पुत्र यार मोहम्मद निवासी बिशुनपुर पोस्ट कल्पीपारा जिला बहराइच व उसका सहयोगी सिराज गोदाम ले जा रहा था। क्रय केंद्र से निकलने को बाद दोनों ने गेहूं को गोदाम में जमा नहीं किया। इसका खुलासा उस समय हुआ जब कुछ दिन पूर्व क्रय केंद्र प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने मुख्य गोदाम से गेहूं जमा किए जाने की पर्ची का मिलान किया।
विज्ञापन

मिलान के दौरान पाया कि जिस डीसीएम से सौ क्विंटल गेहूं भेजा गया है उसकी इंट्री न तो गेट के रजिस्टर में है और न ही अन्य अभिलेखों में। इस पर केंद्र प्रभारी ने मल्हीपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर केस दर्ज कर गायब गेहूं को बरामद करने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र पांडेय ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
इससे पहले भी चोरी हो चुका गेहूं
सरकारी गोदाम से गेहूं चुराने का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी गोदाम से गेहूं चुराने के मामले का खुलासा हो चुका है। कुछ दिन पूर्व सिरसिया स्थित गोदाम से सरकारी गेहूं लाद कर एक ट्रक सिरसिया की ओर जा रहा था। इसे ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसी के बाद एआरओ ने अज्ञात के खिलाफ सरकारी गेहूं चोरी का मामला पंजीकृत कराया था। आज भी गेहूं लदा ट्रक सिरसिया थाने में खड़ा है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें