फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डीसीएम व पिकअप में टक्कर, पिकअप चालक घायल

Fri, 28 Mar 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ स्थिति इकौना देहात के लोहारनपुरवा के निकट बृहस्पतिवार रात डीसीएम व पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें पिकअप चालक जख्मी हो गया। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर बनकट निवासी पिकअप चालक वाहन लेकर जोगेंद्र (37) बृहस्पतिवार रात इकौना से भगवानपुर बनकट जा रहा था। बौद्ध परिपथ स्थित इकौना देहात के लोहरनपुरवा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की लाइट से वह वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे पिकअप की डीसीएम से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें पिकअप चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल पिकअप चालक को सीएचसी इकौना से मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें