फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ऑपरेशन कवच में सीमा क्षेत्र के 72 गांवों का जमा होगा डाटा

Tue, 25 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इंडो नेपाल सीमा से सटे दस किलोमीटर क्षेत्र के गांवों में ऑपरेशन कवच चलाया जा रहा है। इसके तहत मल्हीपुर व सिरसिया के सीमा इलाके के 72 गांवों का डाटा एकत्र किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को चौबेपुरवा गांव में चौपाल का आयोजन हुआ जिसमें मौजूद लोगों से गांव की सूचनाएं एकत्र की गई।
विज्ञापन


जिले के मल्हीपुर व सिरसिया थाना क्षेत्र के 72 गांव नेपाल सीमा से सटे हैं। यहां की भौगोलिक स्थिति, प्राथमिक सूचनाओं का संकलन, जनसांख्यिकी, प्रवासन, मानव तस्करी व सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के प्रति स्थानीय लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही उनसे सुरक्षा में भी सहयोग लिया जाएगा।
जिले में एक एकीकृत समन्वित सिक्योरिटी टीम का गठन किया गया है। टीम की ओर से मंगलवार को एएसपी प्रवीण यादव के नेतृत्व में नेपाल सीमा से सटे चौबेपुरवा गांव में चौपाल लगाई गई। यहां ग्राम प्रधान, चौकीदार तथा गांव के सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ टीम ने पूरे गांव का भ्रमण कर धार्मिक स्थलों का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने छोटे बड़े मार्गो, नेपाल से आने जाने वाले सभी रास्तों व पगडंडियों की जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी एएचटीयू उप निरीक्षक पंकज कुमार, थानाध्यक्ष सिरसिया विशुनदेव पांडे सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें