फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दिनभर छाई रहीं काली घटाएं, रिमझिम फुहारों ने दी राहत

विज्ञापन
 ​भिनगा में बारिश के दौरान भीगते हुए जाता बाइक सवार।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश के बाद मंगलवार को भी तराई का मौसम सुहाना रहा। दोपहर तक रिमझिम फुहारों से तराई वासियों के चेहरे खिल उठे। मौसम के इस बदलाव से अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 33 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री की वृद्धि के साथ 27 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तराई में मंगलवार की सुबह रिमझिम फुहारों के साथ हुई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं फुहारों का सिलसिला रुक-रुक कर दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। आसमान में दिन भर काली घटाएं छाई रहीं। हालांकि शाम के समय बादल छंट गए। सोमवार की रात हुई बारिश व मंगलवार की सुबह गिरी फुहारों से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इस बीच बारिश से कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जमुनहा के मल्हीपुर-कथरा माफी मार्ग स्थित वीरगंज बाजार में जलभराव व कीचड़ ने लोगों ने लिए मुश्किलें बढ़ा दीं। कीचड़ में गिरकर कई राहगीर चोटिल हो गए।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनएन पांडेय ने बताया कि लगातार गर्मी और उसके बाद अचानक बदले मौसम में भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश में भीगने से बचें और अपने आसपास के खाली पड़े बर्तनों में बरसात का पानी न भरने दें। बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। बुखार या खांसी की शिकायत होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन


किसानों के चेहरे खिले
तराई में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश से सबसे ज्यादा खुश किसान दिखे। उनके मुरझाए चेहरे खिल उठे। गिलौला निवासी किसान संतराम, गोड़ईराम, आलोक मिश्रा, आदर्श मिश्रा आदि ने बताया कि बारिश से धान की नर्सरी को संजीवनी मिलने के साथ ही खेतों का सूखापन दूर हो गया है। अब रोपाई के लिए कम पानी लगेगा और डीजल के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। धान रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें