जिला चिकित्सालय में रक्तदान करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : जिला चिकित्सालय में रक्तदान करते पुलिसकर्मी।
श्रावस्ती। गणतंत्र दिवस पर साइबर क्राइम थाने के पुलिस कर्मियों ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया। इसमें साइबर क्राइम थाना प्रभारी संतोष कुमार, निरीक्षक चंद्रहास मिश्रा व आरक्षी प्रिंस कुमार यादव शामिल रहे। निरीक्षक चंद्रहास मिश्रा ने कहा कि रक्तदान के बाद हमारा शरीर फिर से नया रक्त बना लेता है। ऐसे में सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए।