तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्रम चंद्ररखा बुजुर्ग के मजरा धोबी पुरवा निवासी हरिराम के खेत में आम के पेड़ लगे हुए थे। कुछ माह पूर्व हरिराम ने एक ठेकेदार के हाथ पेड़ बेच दिए थे। इसके बाद हरीराम का निधन हो गया। इससे पूर्व कि वरासत किसी और के नाम दर्ज हो व वारिसों द्वारा ठेकेदार को पेड़ देने से इंकार कर दिया जाए, ठेकेदार ने बिना परमिट बनवाए आठ पेड़ काट लिए।
इसकी शिकायत कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस से की लेकिन पुलिस ने वन विभाग की जिम्मेदारी की बात कह अपना पल्ला झाड़ लिया। वहीं वन कर्मी जानकारी न होने की बात कही मामले को टाल रहे हैं। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव बताते हैं कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)