फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में सुरक्षा व्यवस्था जांची

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसपी अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर बैंक व न्यायालय की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर बैंकों व ग्राहक सेवाकेंद्रों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिये।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे के नेतृत्व में सिरसिया पुलिस व क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद के नेतृत्व में लक्ष्मननगर चौकी पुलिस ने बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। प्रभारी निरीक्षक भिनगा देवेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व दद़्दन सिंह के नेतृत्व में मल्हीपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जांची। इस दौरान बैंकों के आसपास व अंदर-बाहर सघन जांच कर सीसीटीवी कैमरे, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की गई।
वहीं गिलौला में बृजेश दुबे, इकौना में अनिल दीक्षित तथा सोनवा में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र के बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों को जागरूक रहने के लिए प्रेरित भी किया। इसके साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के टिप्स भी बताए गए।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा कमलाकांत त्रिपाठी ने सोमवार को भिनगा तहसील व न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय सुरक्षा में लगे सभी पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें