फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

Fri, 02 Jan 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय में आयोजित मिलेट्स मेले में लगे स्टॉल को देखतीं महिलाएं। - स्रोत: एसएसबी
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में बुधवार को मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया। मिलेट्स अनाजों का स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


वर्ष 2025 के समापन पर एसएसबी की ओर से मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने कहा कि हम सभी को स्वास्थ्य दुरुस्त रखने के लिए मोटे अनाजों का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए सरकार लोगों को मिलेट्स की पैदावार बढ़ाने के साथ ही उसके प्रयोग के लिए प्रेरित कर रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान एसएसबी जवानों की ओर से पारंपरिक परिधानों में बिहू नृत्य, मराठी लेजिम, भांगड़ा, उत्तराखंड के लोकगीत व बच्चों के नृत्य व गीत की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर, उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, सोनू कुमार, गोवर्धन पुजारी व संदीक्षा अध्यक्ष प्रेरणा शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें