फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदान के बीज से खेती चौपट

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। अनुदान में मिले बीज से बोआई करने वाले किसानों को इस बार तगड़ा झटका लगा है। राजकीय कृषि बीज भंडार गिलौला से खरीदा गया चने का बीज समय बीतने के बाद भी अंकुरित नहीं हुआ। इसके साथ ही उद्यान विभाग की ओर से दिया गया प्याज का बीज भी अंकुरित नहीं हुआ। इससे किसान परेशान हैं। किसानों ने जिला कृषि अधिकारी को पत्र भेज कर मामले में कार्रवाई करने व क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा को भेजे पत्र में गिलौला के ग्राम मनिकौरा निवासी किसान जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा है कि उसने गिलौला ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार कार्यालय से 30 किलो चने का बीज खरीदा था। कृषि बीज भंडार से उसे चने का बीज जीएनजी(14) 76.60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दिया गया था। इसके एवज में पीड़ित ने 2298 रुपये अदा कर रसीद ली थी।
खेत में बीज की बोआई करने के दो माह बाद भी बीज का जमाव नहीं हुआ। राजकीय कृषि बीज भंडार गिलौला के प्रभारी से शिकायत करने पर उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में पीड़ित किसान ने जिला कृषि अधिकारी से हस्तक्षेप कर कार्र्रवाई करने व क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। वहीं क्षेत्र के ही अवधूत नगर निवासी दिनेश पांडेय सहित बृषकेश पांडेय व राजकुमार गुप्ता ने उद्यान विभाग से प्याज का बीज लिया था। इसको अलग अलग प्रकार की मिट्टी में बोया गया था, जिसका अब तक अंकुरण नहीं हुआ। इससे जहां किसानों का परिश्रम व्यर्थ चला गया। वहीं खेत भी खाली पड़ा रह गया।
विज्ञापन

इससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। ऐसे में किसानों ने जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी से हस्तक्षेप कर कार्यवाही करने की मांग की है। इस बारे में उप कृषि निदेशक आरपी राना ने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा है तो यथा संभव कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें