जिलाबदर अश्रावस्ती। भिनगा कोतवाली प्रभारी बृजेश द्विवेदी को मुखबिर से सूचना मिली कि मछरिहवा निवासी फिरोज जिलाबदर होने के बावजूद घर पर निवास कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर फिरोज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।
वहीं क्षेत्राधिकारी भिनगा हौसला प्रसाद व इकौना एमपी शर्मा के नेतृत्व में थाना व चौकी प्रभारियों ने पैदल गश्त की। उधर मल्हीपुर पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ सीमा क्षेत्र के गांवों में गश्त कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न बाजारों में गश्त कर कानून-व्यवस्था व कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत लोगों को जागरूक किया।