फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तार नेपाली युवक निकला ब्लात्कार व हत्या के प्रयास का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार से तीन दिन पहले तमंचे के बल पर जिन छह लोगों ने नेपाली युवक को उठाया था, वह नेपालगंज पुलिस के कर्मी थे। नाम बदल कर रह रहे नेपाली युवक पर बलात्कार व हत्या के प्रयास का आरोप था। नेपाल पुलिस की ओर से अपहृत युवक की गिरफ्तारी का खुलासा करने के बाद यह मामला खुलकर सामने आया कि आरोपी युवक नाम बदल कर जमुनहा में अपने मामा के यहां निवास कर रहा था।
विज्ञापन

नेपालगंज निवासी जुनेद हलवाई (20) ने नेपाल में एक किशोरी के साथ ब्लात्कार कर उसे जान से मारने का प्रयास किया था। इसके बाद से नेपाल पुलिस से बचने को युवक नाम बदल कर जमुनहा बाजार निवासी अपने मामा के यहां आकर रहने लगा। बीती 15 मार्च को मुखबिर की सूचना पर नेपाल पुलिस के सादी वर्दी में पहुंचे जवानों ने जमुनहा में रह रहे जुनेद हलवाई उर्फ साहिल को उस समय धर दबोचा जब वह जमुनहा बाजार में एक होटल पर अपने दोस्त के साथ बैठा था।
बाद में नाटकीय ढंग से हुई इस गिरफ्तार के बाद युवक के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर युवक के अपहरण की सूचना दी थी, जिससे जमुनहा बाजार में हड़कंप था। नेपालगंज पुलिस की ओर से हुई प्रेस कांफ्रेंस में जुनेद की गिरफ्तारी का खुलासा करने के बाद अपहरण की आशंका गलत निकली। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह ने बताया कि युवक का अपहरण नहीं हुआ था। बल्कि नेपाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। युवक अपहरण, दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें