फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृ शक्ति से ही सृष्टि की उत्पत्ति : सरिता

Fri, 27 Mar 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सर्वामाई धाम मंदिर में कन्या पूजन करते कर्मी।-
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से सर्वामाई धाम मंदिर पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोज कराया गया।
विज्ञापन

प्रोबेशन विभाग के हब फार इंपावरमेंट ऑफ वूमेन के कर्मियों ने कन्याओं की पूजा की। इस दौरान जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा ने कहा कि मातृ शक्ति से ही सृष्टि की उत्पत्ति हुई है। भारत में महिलाओं की पूजा वैदिक काल से चली आ रही है। महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बेटा और बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें। साथ ही बेटियों को भी बेहतर पालन पोषण व शिक्षा की सुविधा प्रदान करें, जिससे वह भी देश का नाम रोशन कर सकें। कन्या पूजन के बाद फल व मिष्ठान का भोज कराया गया। इस मौके पर जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम श्रीवास्तव, पवन त्रिपाठी, राधेश्याम गुप्ता, हर्ष, रामानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें