फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डिब्बे में डीजल देने से रोक, खाली हाथ लौटे किसान

Fri, 27 Mar 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महरू मुर्तिहा में बंद हिंदुस्तान पेट्रोलियम की टंकी।
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिरंट बाजार/गिलौला। अफवाहों के बीच तराई में डीजल-पेट्रोल के किल्लत की समस्या अब विकराल रूप ले रही है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न पेट्रोल टंकियों पर सुबह से ही डीजल-पेट्रोल लेने वालों की भीड़ देखने को मिली। लालपुरवा स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर अफरातफरी के बीच सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने भीड़ को काबू किया और लाइन लगवाकर तेल वितरण करवाया। कई टंकियों के संचालकों ने तेल खत्म होने की बात कही, इससे लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। कई उपभोक्ताओं ने टंकी संचालकों पर कालाबाजारी के लिए डीजल-पेट्रोल होने के बाद भी तेल खत्म होने की बात कहने का भी आरोप लगाया। टंकियों पर जिला प्रशासन का हवाला देकर किसानों को डिब्बे में डीजल नहीं दिया गया, इससे किसानों में आक्रोश रहा।
विज्ञापन


सीन- 01
उपभोक्ताओं ने लगाया कालाबाजारी का आरोप
फोटो- 62, 63
गिरंट क्षेत्र के हिंदुस्तान पेट्रोलियम महरू मुर्तिहा में शुक्रवार सुबह डीजल-पेट्रोल खत्म होने की बात कही गई। दर्जनों बाइक सवार पेट्रोल के लिए इंतजार करते नजर आए। चोगोंई निवासी चिरकू ने बताया कि सुबह ही आ गए थे लेकिन कह रहे तेल नहीं है। वहीं महरू मुर्तिहा निवासी महबूब व संतोष कुमार ने बताया कि टंकी बंद है और कोई कुछ सही नहीं बता रहा है। खान फिलिंग स्टेशन गिरंट पर भी डीजल-पेट्रोल खत्म होने की बात कही गई। यहां भी कई लोग तेल मिलने का इंतजार करते दिखे। खान फिलिंड सेंटर पर उपभोक्ताओं ने तेल होने के बाद भी कालाबाजारी व मनमानी के लिए तेल खत्म होने की बात कहने का आरोप लगाया।

सीन- 02
बाइक को पांच, ट्रैक्टर को 20 तो ट्रक को 50 लीटर तेल
फोटो- 65
गिलौला स्थित आनंद अटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए बाइक के साथ-साथ ट्रैक्टर व ट्रकों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। इस दौरान बौद्ध परिपथ पर जाम की स्थिति बन गई और पुलिस तैनात करनी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में पंप पर बाइक सवारों को पांच से आठ लीटर, ट्रैक्टर में 20 और ट्रक में 50 लीटर डीजल दिया गया। मैनेजर अरुण कुमार सिंह ने बताया की 12,000 लीटर डीजल व 10,000 लीटर पेट्रोल की बिक्री सुबह हो चुकी है। 5000 लीटर डीजल व 4000 लीटर पेट्रोल बचा है। दूसरी खेप आ रही है
विज्ञापन


सीन- 03
डिब्बे में तेल नहीं, किसी की सिंचाई तो किसी का रोजगार रुका
फोटो-66
गिलौला स्थित पंप पर डिब्बे में डीजल देने से मना कर दिया गया, इसे छोटे किसान व रोजगार करने वाले लोग परेशान दिखे। गिलौला कस्बा निवासी रामतेज ने बताया कि वो गन्ने का जूस बेचकर परिवार चलाते हैं। पांच लीटर डीजल लेना था, लेकिन नहीं मिला। सिसवारा निवासी पंकज ने बताया कि उन्हें गन्ने की सिंचाई करनी है, इंजन खेत में खड़ा है लेकिन तेल नहीं मिला। चंद्रावा निवासी रोहन ने बताया कि उन्हें आंटा चक्की चलाने के लिए छह लीटर डीजल चाहिए, लेकिन तीन दिन से दौड़ रहे हैं डीजल नहीं मिल रहा। बंतवारा गांव निवासी चीमा ने बरसीन के लिए डीजल की आवश्यकता बताई। पंप मैनेजर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि डीएसओ के आदेश पर डिब्बे में डीजल व पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है।
वर्जन
पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं
जिले में कहीं भी डीजल-पेट्रोल की कमी नहीं है। किसानों को डिब्बे में पांच लीटर तक डीजल देने का निर्देश दिया है। साथ ही लोगों से अपील है कि आवश्यकता के अनुसार ही डीजल-पेट्रोल लें। आवश्यक सेवा पुलिस, एंबुलेंस, प्रेस, प्रशासनिक वाहन आदि के लिए सभी संचालकों को रिजर्व में तेल रखने व इन्हें तत्काल तेल उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। पूर्ति विभाग की टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
- दीपक कुमार वाष्र्णेय, जिला पूर्ति अधिकारी

महरू मुर्तिहा में बंद हिंदुस्तान पेट्रोलियम की टंकी।

महरू मुर्तिहा में बंद हिंदुस्तान पेट्रोलियम की टंकी।

महरू मुर्तिहा में बंद हिंदुस्तान पेट्रोलियम की टंकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें