फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय परिसर की सुरक्षा जांची

विज्ञापन
श्रावस्ती स्थित न्यायालय परिसर व लॉकअप की जांच करते अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। एटा जिले में सहायक अभियोजन अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। वहीं कई अन्य स्थानों पर पूर्व में अधिवक्ता, पक्षकार व कैदियों पर हमले हो चुके हैं। ऐसी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को एएसपी ने न्यायालय परिसर सहित भिनगा तहसील में बने लॉकअप व कैदियों को जाने वाले वाहन की जांच की। इस दौरान उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर भिनगा में स्थित सत्र न्यायालय, अपर सत्र न्यायालय व सिविल न्यायालय के साथ ही भिनगा तहसील में अपर जिला जज, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, सीजेएम, जेएम, सिविल जज प्रवर खंड त्वरित न्यायालय सहित राजस्व न्यायालय संचालित है।
इसकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालयों सहित परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। मौके पर मिली खामियों को दूर करने के लिए मातहतों को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने भिनगा तहसील में स्थित राजस्व बंदीगृह में बनाए गए लॉकअप की भी जांच की। जहां सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को आसपास अनावश्यक रूप से भीड़ न जमा होने देने, विचाराधीन कैदियों के परिवारीजनों को एक एक कर मिलाने, परिवारीजनों की ओर से दिए जाने वाले सामान व खाद्य पदार्थों की जांच किए बगैर उसे कदापि बंदियों तक न पहुंचने का निर्देश दिया।
इसके बाद उन्होंने तहसील परिसर में खड़े कैदी वाहनों की भी जांच की। चालक सहित सुरक्षा कर्मियों को एहतियात बरतने को कहा। वहीं मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक भिनगा दद्दन सिंह को बीच बीच में औचक रूप से न्यायालय व तहसील परिसर सहित लॉकअप व कैदी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी का निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ सीओ भिनगा डॉ. जंग बहादुर यादव सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें