फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दुरुस्त हुआ रकबे का अंश निर्धारण

Sun, 02 Nov 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 इकौना में फरियादियों की ​शिकायत सुनते डीएम। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 32 मामले आए, जिनमें से नौ मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। बाकी मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


इकौना तहसील में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। यहां डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी ने फरियाद सुदी। इस दौरान कुल 16 मामले आए, जिनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

ग्राम बेलहाराघव निवासी बच्चाराम ने शिकायती पत्र देकर बताया कि गाटा संख्या 23 रकबा 1.303 हेक्टेयर में उनका हिस्सा 0.372 हेक्टेयर है। उनका अंश निर्धारण गलत दर्ज हो गया है, जिसे सही कराने के लिए कई बार शिकायती पत्र दे चुने हैं, लेकिन डाटा सही नहीं हो सका। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने तत्काल अंश निर्धारण दुरुस्त करा दिया।
विज्ञापन


इसी तरह ग्राम रामपुर पैड़ा निवासी शिवकुमार मिश्र ने शिकायती पत्र देकर कहा कि माता-पिता के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए उन्होंने छह माह पूर्व आवेदन किया था, लेकिन प्रमाणपत्र नहीं बन सका। इस पर डीएम ने एसडीएम व तहसीलदार को तत्काल मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में ग्राम अंधरपुरवा निवासी निर्भयदास ने शिकायती पत्र देकर कहा कि गाटा संख्या 216 व 196 में उनका नाम निर्मलदास है, जो गलत दर्ज है। नई खतौनी बनते समय गलत फीड हो गया है। इस पर डीएम ने एसडीएम को खतौनी में नाम दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

भिनगा क्षेत्र के ग्राम परसा डेहरिया निवासी देवीदीन ने शिकायती पत्र देकर बताया कि अपनी पत्नी सावित्री देवी के नाम से आवास के लिए आवेदन किया था। किंतु जिम्मेदारों ने अपात्र घोषित कर दिया, जबकि वह खपरैल के जर्जर मकान में गुजर-बसर करते हैं। पीड़ित ने आवास दिलाने की मांग की।

भिनगा में कुल छह मामले आए, जिनमें से दो व जमुनहा में आए 10 मामलों में से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम पीयूष जायसवाल, सीएमओ डॉ. एके सिंह, सीओ इकौना भरत पासवाल व डीएसओ दीपक वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें