फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बहराइच-जमुनहा मार्ग पर दोगुनी हुईं निगम की बसें

Thu, 01 May 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। परिवहन निगम ने लोगों की सुविधा देने के लिए एक और बस का संचालन शुरू किया है। इससे यात्रियों को बहराइच से मल्हीपुर होते हुए दिल्ली तक का सफर करने में आसानी होगी। इसके बाद अब निगम की बसों की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन

यह बस सुबह 11:30 बजे बहराइच से राप्ती बैराज तक जाकर वापस मल्हीपुर लौटती है। एक घंटा मल्हीपुर में रुकने के बाद नवाबगंज होते हुए नानपारा से दिल्ली के लिए रवाना हो जाती है। इससे लोगों का दिल्ली तक का सफर आसान हो गया है। हालांकि इसके पहले सुबह छह बजे एक बस जमुनहा पहुंचती है, लेकिन कुछ देर बाद ही यह वापस बहराइच लौट जाती है। इसका लोगों को बहुत अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा है। देखा जाए तो यह दो बसें भी अभी क्षेत्रवासियों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा ही हैं। क्षेत्र के चंद्रमोहन वर्मा, रामप्रताप सिंह, इसरार अहमद व केदारनाथ तिवारी आदि ने बताया कि एक बस बढ़ने से लोगों का सफर आसान होगा। हालांकि अभी चार से पांच बसों का संचालन बहराइच-जमुनहा मार्ग पर किया जाएं तो आवागमन की समस्या दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें