फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आग लगने पर बुजुर्ग व बच्चों को पहले करें सुरक्षित

Thu, 01 May 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर सीएचसी में बुधवार को आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल ने स्वास्थ्यकर्मियों व अन्य लोगों को आग बुझाने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि आग जैसी आपदा के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए। अग्निकांड के दौरान बुजुर्ग व बच्चों को पहले सुरक्षित करना चाहिए। आग से बचाव के लिए घर में बाल्टी व टब में पानी भरकर रखें। साथ ही यदि संभव हो तो बालू व मिट्टी भी एकत्रित कर रखना चाहिए, जिससे आग पर तत्काल नियंत्रण किया जा सके। इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मी व मरीजों के तीमारदार मौजूद रहे।
विज्ञापन


आयुष्मान कार्ड बनवाने में करें पहल
कटरा (श्रावस्ती)। इकौना सीएचसी में बुधवार को आयुष्मान भारत दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. अवनीश तिवारी ने कहा कि आयुष्मान योजना गरीबों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष की आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे अपने आसपास रह रहे बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पहल करें। लोग अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पहुंचकर कार्ड बनवा सकते हैं। इस मौके पर डॉ. आशीष श्रीवास्तव, डॉ. उग्रसेन वर्मा, दिवाकर शुक्ला सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें