श्रावस्ती। कोविड -19 महामारी से लड़ने के लिए सैनिटाइजेशन, वैक्सीनेशन, मास्क और साफ सफाई सबसे बड़े अस्त्र हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सभी विकास खंडों के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में साफ सफाई, सैनिटाइजेशन, स्वच्छता कार्य, लोगों द्वारा मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग के अनुपालन के लिए जागरूक किया जा रहा है।
डीपीआरओ किरन ने बताया कि पंचायत राज विभाग द्वारा विकास खंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। मुनादी एवं साउंड सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोविड से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नोडल अधिकारियों व निगरानी समितियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर साफ सफाई आदि के काम की देखरेख की जा रही है।