फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। वीरगंज बाजार निवासी एक युवक रविवार शाम घर में लगा छत का पंखा सही कर रहा था। इसी बीच बिजली आ जाने के कारण वह करंट की चपेट में आ कर झुलस गया। इससे पहले कि परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दिए बगैर परिवारीजनों ने लाश का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटना के बीरगंज बाजार निवासी मंजीत सोनी (25) पुत्र सुग्रीव सोनी के कमरे में लगा पंखा खराब हो गया था। रविवार शाम वह विद्युत आपूर्ति बाधित होते ही बगैर चेंज ओवर बदले पंखा सही करने लगा। इसी बीच अचानक बिजली आ जाने के कारण तार मे करंट उतर आया। जिससे मंजीत बिजली की चपेट मे आ गया। इससे पहले कि परिवारीजन कुछ समझ पाते व आपूर्ति बाधित करने का प्रयास करते मंजीत गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही मंजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना परिवारीजनों द्वारा मल्हीपुर पुलिस को दिये बगैर लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह बताते हैं कि युवक की मौत करंट लगने से ही हुई है। परिवारीजनों द्वारा घटना की जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें