फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

126 और लोग मिले कोरोना संक्रमित, 85 लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में 126 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3548 पहुंच गई है। मौजूदा समय में जिले में कुल 876 एक्टिव मामले हैं। 33 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 85 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट में हथमरवा में सात, कोयलहवा में एक, चैलाही में दो, पसपुरवा में दो, गुलरा में एक, जुड़पनिया में एक, रामगढ़ी में एक, सेमरहनिया में एक, सेमरा बैरिया कुंडी में दो, सलारपुर में एक, गुलहरिया में दो, शिवबालक पुरवा में एक, पुरानी बाजार भिनगा में एक, डोमाई विशुनपुर में एक, धर्मांतापुर में एक, कटहीपुरवा में एक, सतही में एक,
विज्ञापन

कलकलवा में एक, बनकटवा में एक, कटकुइयां में एक, रानीपुर में एक, शाहपुर में एक, महामंगकोलपुर मंदिर में तेरह, धुमबोझी में आठ, सोनरई में तेरह, आजादनगर में दो, सोनवा में आठ, पचदेवरीमाफी में छह, रतनापुर में तीन, दरगाह शरीफ में तीन व नगरौर में एक सहित कुल 126 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 85 लोग कोरोना स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 320313 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 319418 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जिनमें 3548 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
इनमें से 33 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 876 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय में 118 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 19, गिलौला में 15, भंगहा में 21, जमुनहा में 23, सिरसिया में 24 व भिनगा में 16 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं, इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें