फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहित 102 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आई रिपोर्ट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहित 102 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,898 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 1028 एक्टिव मामले हैं। जबकि 70 लोग स्वस्थ भी हुए। वहीं दो लोगों की मौत भी हो गई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। शनिवार आई रिपोर्ट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भिनगा, बनकटवा कला में एक, बेचईपुरवा में एक, पुरानी बाजार भिनगा में एक, पुलिस लाइन में एक, चेतियामुरार में एक, रंजीतपुर अमवा में दो, शिखा हॉस्पिटल
इकौना में दो, भगवानपुर जमुनहा में एक, भलुहिया दसौंधी में एक, भिनगा में एक, विजय पुर सिसावां में एक, मनिकापुर खुर्द में एक व्यक्ति सहित 102 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं 70 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 3,11,961 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 3,08,375 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 2,898 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 1938 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मौजूदा समय जिले में कुल 1028 एक्टिव मामले हैं। इस दौरान एल-2 हॉस्पिटल में 46 लोगों का इलाज किया जा रहा है। जबकि शेष होम क्वारंटीन किए गए हैं। जिले में मौजूदा समय 101 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 13, गिलौला में 14, भंगहा में 19, जमुनहा में 19, सिरसिया में 22 व भिनगा में 14 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया का कहना है कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें