फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुनहा व टेपरी में मिले 13 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा बाजार सहित क्षेत्र के टेपरी गांव में बुधवार कोरोना बम फूटा। जमुनहा में सात व टेपरी गांव में छह संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्र को हॉटस्पाट बना दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौके पर पहुंचे पीएचसी अधीक्षक ने सभी को लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा भेजा है। साथ ही ग्रामीणों से सामाजिक दूरी व मास्क का प्रयोग करते हुए घर में ही रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

जमुनहा क्षेत्र में बुधवार को 215 लोगों की रैपिड कार्ड टेस्ट कराया गया। जिसमें जमुनहा भवनियापुर के मजरा जमुनहा बाजार में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि जमुनहा से सटे ग्राम बरगदहा के मजरा टेपरी में छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद गांव पहुंचे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुमन बाबू थारू ने सभी को लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा भेज दिया।
इस बारे में डॉ. सुमन का कहना है कि जमुनहा बाजार व टेपरी बरगदहा में 250 मीटर परिधि को हॉटस्पाट घोषित किया गया है। साथ ही ग्रामीणों को सामाजिक दूरी का पालन करने व मास्क पहनने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे जमुनहा चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने जमुनहा बाजार को बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें