फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, तीन हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1262 पहुंच गई है। वहीं तीन लोग स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1220 पहुंच गई। अब तक 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। मौजूदा समय कोरोना के 24 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में हरिहरपुररानी के मनिका चौक में एक, सलारपुर में एक, गुलरा में एक व भगवानपुरवा में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। वहीं तीन लोग स्वस्थ भी हुए।
इनमें सिरसिया के बसंतपुर निवासी एक, जमुनहा के हरिहरपुर निवासी एक व रवहिया निवासी एक व्यक्ति शामिल है। जिन्हें घर भेजा गया है। जिले में अब तक 183163 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 181832 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। अब तक 1262 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

इनमें से 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले मे मौजूदा समय कुल 24 एक्टिव केस हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें