फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकौना में निकला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण का असर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी इकौना में दिल्ली से लौटा एक प्रवासी युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसके चलते इकौना के बंदरहा मनोहरपुर को हॉटस्पॉट बनाया गया है। वहीं भिनगा में एक ही स्थान से दो कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लगभग आधे नगर को हॉटस्पॉट जोन में परिवर्तित कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का प्रसार धीरे धीरे जिले में बढ़ता ही जा रहा है। जनपद में शुक्रवार को इकौना के बंदरहा मनोहरापुर निवासी एक प्रवासी युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। वह दिल्ली से ट्रेन से आया था। उसके साथ बलरामपुर के शिवपुर ब्लॉक का एक व्यक्ति भी आया था जो वहां हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद उसके नजदीकी संपर्क में आए लोगों की पड़ताल की गई तो बंदरहा मनोहरापुर के युवक के बारे में भी जानकारी मिली।
इस पर श्रावस्ती की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली से लौटे युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा था, जिसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने बंदरहा मनोहरापुर को हॉटस्पॉट घोषित कर आने जाने वाले मार्ग को बंद करा दिया। वहीं दूसरी ओर भिनगा नगर में दो दिन पूर्व न्यायालय कर्मी व उससे पूर्व न्यायालय परिसर में ड्यूटी करने वाले संविदा चिकित्सक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद न्यायालय परिसर के 500 मीटर परिधि क्षेत्र को हॉटस्पॉट बनाकर आवागमन पर रोक लगा दी गई है। वहीं कर्मचारी व चिकित्सक के निवास क्षेत्र को भी हॉटस्पॉट घोषित कर आने जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। ऐसे में शुक्रवार को ईदगाह से सीएचसी भिनगा, खलवा बाजार, पुरानी बाजार, बड़ी मसजिद के पास, शर्मा गली के दोनों ओर, मोहल्ला बंदरहा, दर्जी मोहल्ला व हनुमानगढ़ी की ओर आने जाने वाले रास्तों पर आवागमन बाधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें