फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ो पर बरसात से उफान पर नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पहाड़ों पर हो रही बारिश से भिनगा जंगल के मध्य बहने वाला केन नाला सहित अन्य पहाड़ी नाले उफान पर हैं। इससे रेहली विशुनपुर गांव के निकट भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग पर नाले का पानी आ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। यदि और बरसात हुई तो भिनगा-सिरसिया व तेंदुआ रतनपुर मार्ग पर भी जलभराव होने का खतरा बढ़ जाएगा। हालांकि राप्ती का जलस्तर अभी खतरे के निशान से काफी नीचे होने के कारण कछार वासियों के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ों सहित जिले में झमाझम बरसात हो रही है। गुरुवार को नेपाल के पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बरसात के बाद सिरसिया क्षेत्र में बहने वाले पहाड़ी नाले उफान पर आ गए। हालांकि कुछ घंटे बाद स्थिति सामान्य हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं तराई सहित नेपाल के पहाड़ों व जंगलों में हुई बरसात के बाद गुरुवार रात अचानक भिनगा जंगल के मध्य बहने वाले केन नाले का जलस्तर बढ़ गया। इससे नाले सहित जंगल का पानी भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित रेहली विशुनपुर गांव के निकट मार्ग पर बहने लगा।
यहां विगत तीन वर्ष पूर्व पहाड़ी नाले में उफान के कारण मार्ग कट गया था। इसका अब तक न तो निर्माण कराया गया और न ही यहां पुल अथवा डिप ही बनवाया गया। ऐसे में विगत तीन वर्ष से बरसात के दिनों में इस मार्ग पर कई कई दिनों तक पानी का तेज बहाव रहता है। इससे मार्ग पर बसों सहित अन्य वाहनों का संचालन कई दिनों तक बाधित रहता है। गुरुवार को हुई बरसात के बाद मार्ग पर जलभराव के कारण भारी वाहनों का आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन

हालांकि छोटे वाहन, ट्रैक्टर ट्रॉली, मोटर साइकिल व साइकिल सवार सहित राहगीर किसी तरह पानी से होकर अपने गंतव्य को आ जा रहे हैं। लोगों का मानना है कि यदि और बरसात हुई तो न सिर्फ भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाएगा, बल्कि केन नाले का जलस्तर और बढ़ा तो भिनगा सिरसिया, भिनगा तेंदुआ रतनपुर मार्ग पर भी आवागमन ठप हो जाएगा। वहीं पहाड़ों पर हुई बरसात के बावजूद राप्ती का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। जिससे राप्ती के कछार में बसे ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें