फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी व नेपाल एपीएफ की हुई समन्वय बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव सहित सीमा पर शांति व्यवस्था बनाए रखने व सीमा पार से अवैध गतिविधियों को गुरुवार को सुइया में एसएसबी व नेपाल एपीएफ की समन्वय बैठक आयोजित हुई। जिसमें सीमा पर चौकसी बढ़ाने व संयुक्त पेट्रोलिंग करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा के कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी की अध्यक्षता में ई समन्वय सुइया में एसएसबी व नेपाल एपीएफ की समन्वय बैठक आयोजित हुई। जिसमें 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान सीमा पर नाकेबंदी करने में सहयोग करने, सीमा पर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने में सहयोग करने पर चर्चा हुई।
इस दौरान नेपाल एपीएपु के डीएसपी खडग़ बहादुर शाही ने सीमा पर चौकसी बढ़ाने, संयुक्त गश्त करने तथा आपसी सामंजस बनाए रखने में हर संभव सहयोग करने की बात कही। इस दौरान एसएसबी के सहायक कमांडेंट अमित कुमार, निरीक्षक कृष्ण कांत द्विवेदी, नेपाल एपीएफ के निरीक्षक धीरेंद्र बढ़बाल सहित एसएसबी व नेपाल एपीएफ के जवान मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें