फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बरातियों के लिए हलवाई बना रहा था खाना, तीन सिलिंडर ब्लास्ट...फिर आग ने मचाया तांडव; सात घर जले

Mon, 12 May 2025 11:50 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में बरातियों के लिए हलवाई खाना बना रहा था। इसी समय गैस पाइप में लीक होने से सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते तीन सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। इसके बाद आग से पंडाल और आसपास के सात घर जल गए। 
विज्ञापन
Shravasti News: आग से सात घर जले - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में रविवार को एक गांव में बरात आई थी। हलवाई खाना बना रहा था। इसी समय गैस पाइप में लीकेज होने से सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते तीन सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। आग से पंडाल और आसपास के सात घर जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


घटना सोनवा क्षेत्र के नारायणपुर के मजरा बैभी गांव की है। गांव निवासी ढोडे यादव की पुत्री का विवाह था। रात में बरातियों व रिश्तेदारों के लिए हलवाई खाना बना रहा था। इसी समय गैस सिलिंडर की पाइप से गैस लीक होने के कारण उसने आग पकड़ ली। पास रखे रसोई गैस के अन्य सिलिंडर ने भी आग पकड़ ली। 

यह भी पढ़ेंः- UP: महिलाओं के सुझाव से संवरेंगे शहर, सलाह पर तैयार होंगी विकास की योजनाएं; इन मामलों में महिलाएं अधिक जानकार
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते तीन सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। इसके बाद टेंट भी धू-धूकर जलने लगा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता पड़ोसी नारायण सोनकर, ननकऊ, गुरदास, लालजी, लक्ष्मी व सतीश के घर भी जलने लगे। सातों घरों का सामान जलकर राख हो गया।

आग से करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान

ग्रामीण आग बुझाने में जुटे रहे। लेकिन आग फैलती गई। पड़ोस में दुर्गेश के अहाते को भी आग ने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 व दमकलकर्मियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग से करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें