दहाना स्थित वृद्वाश्रम में वृद्धजन दिवस पर मौजूद वृद्धजन।
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को वृद्धजन दिवस पर भिनगा के दहाना स्थित वृद्धाश्रम में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज राकेश धर दुबे के निर्देश पर प्रभारी सचिव व अपर जिला जज अवनीश गौतम के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में पैनल लॉयर अशोक कुमार शर्मा ने वृद्धजनों की समस्याओं व उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान के लिए वृद्धाश्रम के प्रबंधक को इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में पत्र भेजने को कहा। इस दौरान अधिवक्ता दिनेश वर्मा, जगदंबा त्रिपाठी व पैरा लीगल वालंटियर माला शर्मा ने वृद्धजनों को कानून में मिले उनके अधिकार सहित सरकार की ओर से उनके हित में संचालित योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान वृद्धाश्रम के प्रबंधक पटवारी लाल, सेवादाता अलखराम, राहुल, राजकुमार, सुरक्षा प्रमुख रामसहाय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक रमन अस्थाना, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।