इकौना (श्रावस्ती)। जिले में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की अंतिम तिथि चार दिसंबर है, लेकिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। मंगलवार को इकौना में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उन्होंने कहा कि पोर्टल स्लो होने, सर्वर डाउन रहने और मोबाइल नंबर दर्ज न होने के चलते एसआईआर फॉर्म भरने में समस्या आ रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रमणशील रहकर ग्रामीणों की हर संभव मदद कर रहे हैं, लेकिन जिले के कई लोग बाहर रहते हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मोबाइल नंबर दर्ज न होना सबसे बड़ी समस्या बन गया है। निर्वाचन आयोग को एक ही मोबाइल नंबर से पूरे परिवार के एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन सबमिट होने की व्यवस्था लागू करनी चाहिए। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। श्रावस्ती पिछड़ा जिला है, इसलिए निर्वाचन आयोग को एसआईआर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाना चाहिए।