फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 तक विवेचनाएं पूरी करें वरना होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाने का मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा भी की, जिसमें थाने में 66 विवेचनाएं लंबित मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने विवेचकों से 31 दिसंबर तक विवेचनाएं पूरी करने का निर्देश दिया है। वहीं निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाने का अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय, थाना कार्यालय का जायजा किया। उन्होंने शस्त्रों का रखरखाव व परिसर की साफ सफाई भी देखी। इसके बाद थाने पर तैनात विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित अहकमात की समीक्षा की।
इस दौरान उन्हें 66 विवेचनाएं लंबित मिलीं। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने विवेचकों से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही एनसीआर, प्रार्थना पत्रों, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन आदि का निपटारा 31 दिसंबर तक करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने शिथिलता बरतने वाले विवेचकों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

साथ ही विवेचकों से विवेचनाओं व शिकायती पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटारा करने का निर्देश दिया। वहीं वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह सहित कई अन्य उप निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें