फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नए थानों के लिए मांगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तीन नए थानों का निर्माण जिले में होना है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने भूमि दिलाने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। इस पत्र पर डीएम ने सभी एसडीएम को तत्काल भूमि का चयन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

श्रावस्ती जनपद की कुल जनसंख्या लगभग बारह लाख है। यहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए जिले में सात थाने पहले से ही हैं। इनमें से एक महिला थाना है। जहां महिला उत्पीड़न सहित पारिवारिक मामलों की ही जांच व कार्रवाई हो पाती है।
जबकि जिले की भौगोलिक स्थिति ऐसा है कि एक हिस्सा नेपाल की सीमा को छूता है, तो दूसरा हिस्सा बलरामपुर व बहराइच सीमा को छूता है। यदि दोनों हिस्सों के बीच की दूरी मापी जाए तो लगभग डेढ़ सौ किलोमीटर है।
विज्ञापन

इसी के बीच जंगल व राप्ती की वजह से भी भौगोलिक स्थिति जटिल होती है। ऐसे में लक्ष्मनपुर बाजार निवासियों को अपनी फरियाद सुनाने के लिए लगभग चालीस से पचास किलोमीटर चल कर भिनगा जाना पड़ता है। तो हरदत्त नगर गिरंट के फरियादियों को इतनी दूरी तय करके मल्हीपुर थाना आना होता है।
अब आम लोगों की समस्या जल्द दूर होने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने जिले में तीन नए थाने का निर्माण कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से मुख्यालय में हरदत्त नगर गिरंट, जमुनहा बाजार व इकौना के नमवापुर में नए थाने बनाने के लिए जमीन मांगी है। अभी इन तीनों स्थानों पर पुलिस चौकी कायम है। इस पत्र के बाद डीएम ने सभी एसडीएम को पत्र लिख कर जल्द से जल्द थाना निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें