फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें आईं 346, मौके पर 20 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 346 मामले आए, जिनमेें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, इकौना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा ने आकस्मिक निरीक्षण कर फरियाद भी सुनीं।
विज्ञापन

जमुनहा तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम टीके शिबु ने की। यहां बनगई के ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव की शिकायत की। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को कार्रवाई का निर्देश दिया। महादेवा सलारपुर निवासी अंसार अहमद ने ट्यूबवेल पर दूसरा कुलावा बनाने की मांग की।
इस पर अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं सहायक अभियंता लघु सिंचाई को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। यहां 88 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं इकौना में 162 के सापेक्ष मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जबकि भिनगा में आईं 96 में से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

इकौना तहसील दिवस का आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा एसबीएस रंगाराव ने औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुपालन की स्थिति देखी। साथ ही काउंटर पर लोगों को दी जा रही रसीद के बारे में भी पूछताछ की। यहां फरियादियों ने आयुक्त से चकमार्ग खाली कराने, आवास व पेंशन दिलाने, गलत विद्युत बिल का सुधार कराने, पारिवारिक लाभ का पैसा हड़पने, मजदूरी न मिलने तथा राशन कार्ड से नाम हटाने की शिकायत की। मंडलायुक्त से गोविंदपुर निवासी मालकिन देवी ने अवैध कब्जे की शिकायत की।
इस पर आयुक्त ने एसडीएम व सीओ को मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं गिलौला क्षेत्र में छेड़खानी के मामले में एफआईआर न होने की शिकायत पर थानाध्यक्ष से पूछताछ कर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। खर्च वीरान निवासी मीरा देवी ने पारिवारिक लाभ का पैसा एक युवक पर अंगूठा लगवा कर निकालने की शिकायत की। इस पर थानाध्यक्ष को तत्काल पैसा दिलवा कर उन्हें शाम तक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।
श्रमिक विनोद कुमार, बाबूराम तथा रक्षाराम ने बीआरसी केंद्र इकौना व गिलौला की रंगाई व पुताई कार्य की मजदूरी न मिलने की शिकायत की। इस पर मंडलायुक्त ने सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल पैसा दिलवाने व कोविड-19 के समय का मजदूरों का पैसा 24 घंटे में भुगतान कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर इकौना में उप निदेशक सूचना देवीपाटन मंडल डॉ. राजेंद्र यादव, एडीएम योगानंद पांडेय, एसडीएम राजेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें