फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन पर संगति का पड़ता है गहरा प्रभाव : देवानंद

Mon, 30 Mar 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 गंध कुटी में पूजा करते बौद्ध अनुयायी।- संवाद
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को थाईलैंड से आए अनुयायियों से गुलजार रही। बौद्ध अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में अपने रीति रिवाज के अनुसार बोधिवृक्ष की पूजा-अर्चना की। इसके बाद बौद्ध सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


सभा के दौरान भिक्षु ने कहा कि भगवान बुद्ध ने मनुष्य को सदा अच्छी संगति करने का उपदेश दिया है, क्योंकि मनुष्य के आचरण पर संगति का गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की संगति प्राप्त होते ही दुर्दांत डाकू अंगुलीमाल का हृदय परिवर्तन हो गया था और वह संत बन गया।

उन्होंने आगे बताया कि इसी तरह कई ऐसे उदाहरण हैं, जो हमें संगति को सुधारने के लिए प्रेरित करते हैं। सभा के बाद अनुयायियों ने अंगुलीमाल गुफा, सहेट महेट, कच्ची कुटी पक्की कुटी, जेतवन परिसर आदि का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बौद्ध भिक्षु आनंद सागर, धम्म सागर, नाग रत्न व मित्र सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें