फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: समितियों पर ताला, खाद के लिए भटक रहे किसान

Sun, 07 Sep 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति कल्याणपुर में लटका ताला। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर/तुलसीपुर/गिरंट बाजार। तराई में यूरिया की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को ज्यादातर समितियों से यूरिया नदारद रही। खाद न होने से कई समितियों पर ताला लटकता नजर आया। जिन समितियों का ताला खुला रहा, वहां खाद के लिए दिन भर किसान दौड़ते रहे। कई किसान ऐसे भी मिले, जो 10-10 दिन से एक बोरी खाद के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन



शनिवार को इकौना की साधन सहकारी समिति कल्यानपुर कटरा के गेट पर ताला लटकता नजर आया। जानकारी करने पर पता चला कि सोमवार तक 600 बोरी खाद आने की संभावना है। गिलौला विकासखंड के धुंसवां स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर भी यूरिया नदारद रही। सचिव यज्ञराम पाठक ने बताया कि रविवार तक यूरिया आवंटित होने की संभावना है।

ऐसा ही नजारा हुसैनपुर कुरुहरी समिति पर भी दिखा। सचिव धर्मवीर ने बताया रविवार को यूरिया आएगी, जिसका वितरण सोमवार को किया जाएगा।

साधन सहकारी समिति नासिरगंज महदेवा पर भी ताला लटकता मिला। सचिव यज्ञराम पाठक ने सोमवार या मंगलवार तक यूरिया आने की बात कही। बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण समिति लक्ष्मणपुर सेमरहनियां का ताला खुला रहा, दर्जनों किसान मौजूद मिले। जानकारी करने पर सचिव नरेंद्र मिश्र ने बताया कि यूरिया की डिमांड भेजी गई है, आते ही किसानों को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन




10 किलोमीटर तक खोजी खाद
लक्ष्मणपुर सेमरहनियां समिति पर मिले चिरैया गांव निवासी किसान मोहम्मद हनीफ ने बताया कि 10 किलोमीटर तक खाद खोज आए हैं, लेकिन नहीं मिली। सचिव ने सोमवार से मंगलवार तक खाद आने की बात कही है।
......
पांच दिन से काट रहे हैं चक्कर
लक्ष्मणपुर सेमरहनियां समिति पर मिले जोगिया निवासी बंशीलाल सोनकर ने बताया कि पांच दिनों से यूरिया के लिए एक समिति से दूसरे समिति के चक्कर काट रहे हैं। अभी तक खाद नहीं मिली है, धान की फसल खराब होने लगी है।
विज्ञापन

....
10 दिन से गोदाम का लगा रहे चक्कर
लक्ष्मणपुर सेमरहनियां समिति पर मिले जोगिया निवासी नासिर अली ने बताया कि 10 दिन से गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं। लाइन भी लगाई है, लेकिन खाद नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें