फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सुबह चलीं सर्द हवाएं, बढ़ी गलन, ठिठुरे लोग

Sun, 21 Dec 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा में सुबह सात बजे छाया कोहरा।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में लगातार चौथे दिन सर्द हवाओं का सितम जारी रहा। लगभग पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं तेज पछुआ हवाओं ने तराईवासियों को घर के अंदर भी गलन का अहसास करवाया। सर्द हवाओं के चलते शनिवार को तराई का अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन






तराई शुक्रवार की रात से शनिवार सुबह तक कोहरे की चादर में लिपटी रही। हालांकि शनिवार को शुक्रवार की अपेक्षा कोहरा हल्का कम रहा, लेकिन सर्द हवाओं का चलना बदस्तूर जारी रहा। सुबह कोहरे के साथ चली सर्द हवाओं ने गलन में इजाफा किया और अधिकांश लोग घरों में कैद रहे। गलन के चलते सुबह टहलने वालों लोगों की संख्या कम रही।





तराई में अचानक बढ़ी गलन से सबसे ज्यादा परेशानी छात्र-छात्राओं व वृद्धों को उठानी पड़ी। तराई में सर्द पछुआ हवाओं व धूप न निकलने का सीधा असर तापमान पर देखने को मिला और अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क कर 17 डिग्री पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। शुक्रवार को तराई का अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम नौ डिग्री रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें