फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए बढ़ाएं सुविधा : डीएम

Sat, 20 Dec 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की जिला प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने जिम्मेदारों को फिजियोथेरेपी, बीएमडी व बेरा जांच की सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में दिव्यांग जनों के लिए सुविधाएं बढ़ाए जाएं। बेरा जांच की एक और मशीन स्थापित करने, फिजियोथेरेपी के उपकरण बढ़ाने और बीएमडी मशीन स्थापित करने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए वयोश्री योजना के तहत ब्लॉकवार शिविर लगाकर उन्हें आवश्यक उपकरण प्रदान किए जाएं।

सीडीओ शाहिद अहमद ने कहा कि जिन विद्यालयों में आवश्यक हो, वहां पर दिव्यांगजनों के लिए कक्षाएं प्रारंभ कराई जाएं। साथ ही डीडीआरसी की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करें। बैठक का संचालन रेडक्रॉस सचिव/आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसीएमओ डॉ. केके वर्मा, एलडीएम जुगल किशोर, जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके दास, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार व कोषाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी रवि कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें