फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कोचिंग जा रही छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 12 Dec 2023 12:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर(श्रावस्ती)। विशुनापुर के निकट सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे चचेरे भाई के साथ खैरा कला कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर के मजरा सेमरा पुरवा निवासी प्रमिता (16) पुत्री कमला प्रसाद अपने चचेरे भाई श्यामू पुत्र सिपाही लाल के साथ सोमवार सुबह मोटरसाइकिल से कोचिंग जा रही थी। जैसे ही वे थाना क्षेत्र के खैरा कला कल्याणपुर मार्ग स्थित विशनापुर गांव पहुंचे, तभी ट्रैक्टर-ट्राॅली पर गन्ना लेकर आ रहे बेड़सरा निवासी संजीत ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इससे प्रमिता सड़क पर गिर गई। सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि श्यामू बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद संजीत रुका भी नहीं और ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने इसकी जानकारी सोनवा पुलिस को दी। सोनवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक श्यामदेव चौधरी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें