फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीएमओ ने आरोग्य मेले में परखीं व्यवस्थाएं

Mon, 29 Sep 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
पड़वलिया पीएचसी में मरीजों से हाल पूछते सीएमओ। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों का हाल पूछा और चिकित्साकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए सभी पीएचसी पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ ने आरोग्य मेले की स्थिति परखने के लिए सिरसिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़वलिया का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका, ओपीडी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेख जांचे।

इस मौके पर डॉ. मुजाहिद व डॉ. जितेंद्र सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने पीएचसी टिटहिरिया का निरीक्षण किया। यहां पर भी उन्होंने अभिलेख व पीएचसी परिसर में सफाई व्यवस्था को देखा। इस मौके पर डॉ. एके पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें