कटरा (श्रावस्ती)। स्वास्थ्य उपकेंद्र कटरा में बृहस्पतिवार को सास-बहू सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें बेहतर कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सीएचसी इकौना के अधीक्षक ने सम्मानित किया।
स्वास्थ्य उपकेंद्र कटरा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी इकौना के अधीक्षक डाॅ. अंकित अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन का मकसद परिवार नियोजन के बारे में सभी को एक मंच पर लाना है। ताकि वह खुल कर आपस में बात कर सकें। ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से सास और बहू के बीच संवाद स्थापित कराया जाता है। ताकि प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति पुरानी सोच, उनके व्यवहार एवं विश्वास में बदलाव लाया जा सके। इस दौरान मौजूद लोगों को एक जिम्मेदार पति व पिता होने के नाते अपनी पत्नी के मान सम्मान की रक्षा करने तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व भविष्य के लिए लगातार प्रयासरत करते रहने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
मृतक विक्रम सिह ।