फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आज आएंगे सीएम, 63 परियोजनाओं का देंगे तोहफा

Sat, 27 Sep 2025 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जनसभा स्थल का जायजा लेते जनप्रतिनि​धि व अ​धिकारी। -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना/कटरा। आकांक्षात्मक जिला श्रावस्ती को 63 विकासपरक परियोजनाओं की सौगात देने के लिए शनिवार दोपहर सवा तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीताद्वार मंदिर पहुंचेंगे। विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद दिगंबर जैन मंदिर परिसर में नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सीताद्वार मंदिर परिसर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार को जिले के आला अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। श्रमिक सीताद्वार मंदिर स्थित वाल्मीकि आश्रम परिसर में जनसभा के लिए पंडाल को अंतिम रूप देते दिखे। दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मी सीताद्वार मंदिर की साफ-सफाई व घाटों को चमकाने में जुटे रहे।

डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी राहुल भाटी, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, ईओ भिनगा अनीता शुक्ला समेत आला अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर तैयारियों का जायजा लेते रहे। कार्यक्रम को लेकर एसडीएम ओम प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर सवा तीन बजे सीताद्वार स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 3:20 बजे से कार्यक्रम स्थल महर्षि वाल्मीकि आश्रम पर विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शाम 4:10 बजे मुख्यमंत्री दिंगबर जैन मंदिर के लिए निकलेंगे और वहां नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण कर 5:10 बजे बलरामपुर जाएंगे।




आईजी व पूर्व सांसद ने भी लिया जायजा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर आईजी अमित पाठक दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। उन्होंने एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा सीताद्वार मंदिर पहुंचे और उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें