फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तराई क्षेत्र पर बादल हुए मेहरबान

Sun, 02 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
झमाझम बारिश के बाद ​भिनगा क्षेत्र में धान के खेत में भरा पानी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। इससे धान और गन्ने की फसलों को संजीवनी मिली, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि, रविवार दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

तीन-चार दिनों की गर्मी के बाद बादल तराईवासियों पर मेहरबान हुए। देर रात पहले हल्की और फिर तेज बारिश हुई, जिससे खेत पानी से भर गए। इस बारिश से तराई क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सूखे की आशंका कम हुई। शनिवार रात से रविवार सुबह आठ बजे तक 38 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सुबह आठ बजे बारिश रुकने के बाद तेज धूप निकली। रविवार को तराई में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। किसान आलोक कुमार, सुनील, ननके और रामनिवास ने बताया कि नियमित बारिश से सिंचाई का खर्च बचेगा।

बारिश के साथ ही शनिवार रात से भिनगा क्षेत्र के कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। रात लगभग ढाई बजे भंगहा फीडर की आपूर्ति ठप होने से 40 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। भिनगा, कोर्ट, सिरसिया के घोलिया और लक्ष्मनपुर क्षेत्रों की बिजली भी गुल रही। भिनगा क्षेत्र में सुबह कुछ देर के लिए आपूर्ति बहाल हुई लेकिन लगभग नौ बजे फिर बिजली चली गई। यह आपूर्ति शाम तीन बजे के बाद ही बहाल हो सकी। बिजली गुल होने से लाखों की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को आठ से 10 घंटे तक बिना बिजली के उमस भरी गर्मी में रहना पड़ा। इससे दैनिक जीवन और कामकाज प्रभावित हुआ। किसानों को फसलों में राहत मिली, पर आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें