फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रों से दिया सफाई का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में रविवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एनसीसी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का विषय स्वच्छ भारत मिशन था। इसमें 25 छात्र व कैडेटों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता 51यूपी एनसीसी बटालियन बलरामपुर के कमांडेंट बीके गोस्वामी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीआरबी इंटर कॉलेज में रविवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एनसीसी 51वीं वाहिनी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 25 कैडेट व छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्रों ने पेंटिंग सीट पर स्वच्छ भारत की छवि उकेरी। प्रतियोगिता का रिजल्ट दो अक्तूबर को जारी किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मुन्ना लाल यादव ने कहा कि स्वच्छ और हरित भारत, स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से अधिक से अधिक पेड़ लगाना, कचरा मुक्त वातावरण बनाना, शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराकर स्वच्छ भारत का निर्माण करना है। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ भारत का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह अभियान नागरिकों को स्वच्छता अपनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

एनसीसी शिक्षक राजेश कुमार यादव ने कहा कि बापू का क्लीन इंडिया का सपना अधूरा है। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। देश को गंदगी से मुक्त करना सिर्फ सफाई कर्मचारियों का काम नहीं है। सभी देशवासियों को भी इसमें अपनी भागेदारी निभानी चाहिए। इस मौके पर नायक पदम बहादुर थापा, शशि भूषण शुक्ला सहित एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें