फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर उठाई आवाज

विज्ञापन
मानदेय भुगतान के लिए प्रदर्शन करते सफाई कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पालिका भिनगा में कार्यरत सफाई कर्मी अपने बकाया वेतन सहित कई अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को आंदोलित हो गए। सफाई कर्मियों ने भिनगा में प्रदर्शन कर एसीपी, सातवां वेतन आयोग का लाभ देने के साथ संविदा कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने एडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

भिनगा नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी एसीपी व सातवें वेतन आयोग का लाभ न मिलने तथा संविदा कर्मियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों बकाया भुगतान न होने से आंदोलित हैं। कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी यशु रुस्तगी को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय को सौंपा। इसमें कर्मचारियों ने मांग की है कि निकाय कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धन से वेतन व पेंशन का भुगतान किया जाए। इसके साथ ही नियमित कर्मचारियों को आज तक एसीपी व सातवां वेतन आयोग का लाभ नहीं मिला है। जिसे तत्काल दिलाया जाए।
भिनगा नगर पालिका में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आज तक अनुमन्य लाभ नहीं दिया गया। इसके चलते सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारीजन आर्थिक संकट झेल रहे हैं। यही नहीं विगत छह माह से संविदा सफाई कर्मियों के मानदेय का भुगतान भी नहीं हुआ है। इसे तत्काल दिलाया जाए। कर्मचारियों ने परिवार की आर्थिक समस्या का हवाला देते हुए अपनी मांग पर डीएम से गंभीरता पूर्वक विचार करने की अपील की है। ज्ञापन देने वालों में माया देवी, पूनम, पप्पू, ननकू, रमेश, वृजेश, संतोष, शेरू, राधेश्याम सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें