फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: घर से स्कूल निकले कक्षा छह के छात्र का अपहरण

Wed, 15 Oct 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
छात्र आनंद।- स्रोत: परिजन
विज्ञापन
इकौन। ग्राम पंचायत मध्यनगर मनोहरपुर निवासी कक्षा छह के छात्र आनंद शर्मा (11) का सोमवार को किसी ने अपहरण कर लिया। विद्यालय में छुट्टी होने के बाद भी जब छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। क्षेत्र में तलाशने के बाद रोते-बिलखते परिजन इकौना थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन


इकौना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मध्यनगर मनोहरपुर निवासी अजय शर्मा ने बताया कि उनका बेटा आनंद शास्त्री नगर स्थित अनंता पब्लिक स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। सोमवार सुबह वह ड्रेस पहनकर घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन छुट्टी होने के बाद भी घर नहीं पहुंचा।

इसके बाद भतीजे दीपक शर्मा के साथ विद्यालय पहुंच कर जानकारी ली तो शिक्षकों ने बताया कि आनंद स्कूल ही नहीं आया, जिसके बाद थाने में तहरीर देकर बेटे को तलाशने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




चार सितंबर से विद्यालय नहीं आया आनंद : प्रधानाचार्य
छात्र आनंद शर्मा के अपहरण के संबंध में जब अनंता पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार राव से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि आनंद चार सितंबर से स्कूल नहीं आया है। उन्होंने बताया कि लगभग तीन महीने में छात्र सिर्फ 10 दिन ही स्कूल आया है और इस संबंध में उन्होंने छात्र के पिता को भी मोबाइल पर फोन कर जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें