फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कुत्ते से टकराए बाइक सवार दंपती, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Wed, 15 Oct 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा/गिरंट बाजार। बहराइच-जमुनहा मार्ग पर सोमवार देर रात बाइक सवार दंपती कुत्ते से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपती को राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया, जहां से पति को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने घायल पति को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकान मची है।
विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सागरगांव मरैला निवासी देवनारायण पाठक (42) सोमवार दोपहर किसी काम से बाइक से बहराइच गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी बेबी पाठक (38) भी थीं। काम निपटाने के बाद रात में वो दोनों घर लौट रहे थे। बहराइच-जमुनहा मार्ग पर बंजारनपुरवा के पास उनकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया, कुत्ते से टकराकर दोनों सड़क पर गिर गए।

राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया, जहां डॉ. रविंद्र सोनकर ने प्राथमिक इलाज के बाद देवीनरायण को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही देवीनरायण की मौत हो गई। बेबी पाठक का इलाज मल्हीपुर सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें