फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, एक की मौत... पांच लोग घायल

Thu, 12 Jun 2025 08:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुरानी नींव पर इसी दीवार को खड़ी करने पर हुआ विवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में बृहस्पतिवार को जमीन में भरी नींव हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शिकायत के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


घटना इकौना क्षेत्र के कुम्हरगढ़ी कंजड़वा की है। गांव निवासी अब्दुल जब्बार (65) के मकान के पीछे आबादी की भूमि पर शौचालय बना है। वहीं बगल में नींव भरी पड़ी है। मोहम्मद नसीम अली ने दो जून को एसडीएम को प्रार्थना-पत्र दिया। इसमें नींव भरी भूमि को अपनी भूमि बताया। इसकी पैमाइश कराने की मांग की। भूमि की पैमाइश के बाद इसकी रिपोर्ट तहसीलदार ने एसडीएम को दी थी। 

बीच-बचाव करने आए वसीम व लेसन बानो को भी चोट आई

इसी बीच जब्बार अपने कब्जे वाली भूमि पर चहारदीवारी उठाने लगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को दूसरा पक्ष हमलावर हो गया। इस दौरान अब्दुल नसीम व अब्दुल लतीफ अपने दो साथियों के साथ लाठी, डंडा व राड से अब्दुल जब्बार व उनके पुत्र बड़कऊ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान अब्दुल जब्बार के साथियों ने लतीफ व नसीम को मारा-पीटा। बीच-बचाव करने आए वसीम व लेसन बानो को भी चोट आई। 

यह भी पढ़ेंः- Amar Ujala Event Live: सीएम योगी ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित, बोले- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों से घायल सभी छह लोगों को सीएचसी इकौना लाया गया। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर होने के कारण अब्दुल जब्बार व बड़कऊ को मेडिकल कॉलेज, बहराइच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान अब्दुल जब्बार की मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के अब्दुल लतीफ, मोहम्मद नसीम, वसीम, लेसन बानो को प्राथमिक उपचार के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। 

तहरीर के आधार पर केस दर्ज... दो गिरफ्तार

मृतक के भाई फारुक अहमद ने गांव निवासी मोहम्मद नसीम, अब्दुल लतीफ, शकील अहमद खां, कटरा थाना क्षेत्र के डिंगुराजोत निवासी हरीश यादव के विरुद्ध तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी अब्दुल लतीफ व मोहम्मद नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं घटना की जानकारी के बाद एसपी घनश्याम चौरसिया ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें