फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता पर करें निस्तारित

Thu, 12 Jun 2025 03:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 विकास भवन के राप्ती सभागार में जनसुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्या, साथ में
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को भिनगा पहुंचीं। उन्होंने विकास भवन सभागार में महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनको प्रमुखता से निस्तारित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

महिला जन सुनवाई के दौरान कुल 25 महिलाएं शिकायत लेकर पहुंचीं। जिसमें दो मामले मौके पर ही निस्तारित करके शेष को तय समय सीमा में निस्तारित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
उन्होंने कहा, महिलाएं जब भी किसी कार्यालय में शिकायत लेकर जाएं तो उन्हें गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि लड़का-लड़की में भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा दें, जिससे बेटियां भी स्वावलंबी बनकर परिवार, समाज व देश का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, सीओ भिनगा भरत पासवान, सीएमएस डॉ. केडी गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति व डीआईओएस मिथिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें