फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 35 दिन बाद खुला दीवानी न्यायालय, प्रभावित रहा कामकाज

Wed, 02 Jul 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में 25 मई से दीवानी न्यायालयों में अवकाश था। ऐसे में भूमि, भवन व संपत्ति विवाद सहित दीवानी मामलों के लिए लोग मंगलवार को न्यायालय खुलने का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को न्यायालय तो खुला, लेकिन साथी की मौत के कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे न्यायालय में कामकाज नहीं हो सका।
विज्ञापन

25 मई से दीवानी न्यायालय में अवकाश होने के कारण यहां सिर्फ फौजदारी मामलों की ही सुनवाई हो रही थी। मंगलवार को दीवानी न्यायालय खुला तो वादकारी भी पूरी तैयारी से न्यायालय पहुंचे। लोगों को उम्मीद थी कि पहले दिन ही उनके मामलों का कुछ न कुछ समाधान हो जाएगा। ऐसे में कचहरी में काफी चहल-पहल दिखी। यही स्थिति सदर तहसील भिनगा की भी रही। यहां भी लोग सुबह 10 बजे से पहुंचने लगे थे। हालांकि अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण पक्षकारों को पहले दिन मायूस होना पड़ा। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता रामदुलारे वर्मा का सोमवार को निधन हो गया। ऐसे में माॅडल बार के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को शोकसभा कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इसका असर न्यायालय के कामकाज पर भी पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें