जमुनहा क्षेत्र के सांईगांव में युवा स्पोर्ट क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान खेलते खिलाड़ी
तुलसीपुर। जमुनहा क्षेत्र के सांईगांव में जारी युवा स्पोर्ट क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को चिंता चौराहा व युवा स्पोर्ट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें चिंता चौराहा टीम ने युवा स्पोर्ट्स क्लब की टीम को हराया।
फाइनल मुकाबले में युवा स्पोर्ट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिंता चौराहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 9.5 ओवर में 133 रन बनाकर जीत दर्ज की।
युवा स्पोर्ट क्लब के जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल ने विजेता टीम के कप्तान शिवकरण को 5100 रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने उपविजेता रही युवा स्पोर्ट क्लब के कप्तान राहुल जायसवाल को 2100 रुपये का पुरस्कार व ट्रॉफी भेंट की। जीत पर खुशी जताते हुए चिंता चौराहा के कप्तान शिवकरण ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अच्छा माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन के लिए राहुल जायसवाल और युवा स्पोर्ट क्लब की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बबलू यादव, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।