यातायात कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम।
श्रावस्ती। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बुधवार की सुबह यातायात कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध संसाधनों, वाहनों की स्थिति और कर्मचारियों के ड्यूटी व्यवस्था की समीक्षा की। यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम व उनकी टीम को हादसों को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। एएसपी ने बताया कि यातायात प्रभारी को वाहनों के बेहतर रखरखाव, जाम लगने वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां यातायात टीम तैनात करने, हादसे वाले स्थानों को चिन्हित कर हादसा रोकने के लिए जरूरी इंतजाम करने आदि के लिए निर्देशित किया है। इस दौरान सीओ आलोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे।